Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पुनर्विचार याचिका की तैयारी में बैठक करते शिक्षामित्र

*पुनर्विचार याचिका की तैयारी में बैठक करते शिक्षामित्र*
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की एक अतिआवश्यक बैठक नगर निगम स्थिति  रानी लक्ष्मीबाई पार्क में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह व संचालन पॉली ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय ने किया ।
बैठक में मुख्य रूप से संघ के तरफ़ से सुप्रीम कोर्ट में डाली गई पुनर्विचार याचिका की मज़बूत पैरवी पर चर्चा की गई ।
       संघ के जिलाध्यक्ष   अजय सिंह ने कहा 25 जुलाई को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हुआ ,तमाम शिक्षामित्र अवसाद में आकर मृत्यु को गले लगा लिया आज भी लोग असमय मर रहे हैं ,मरहम के रूप में सरकार द्वारा साल के ग्यारह माह का मानदेय दस हज़ार प्रतिमाह के हिसाब से दिया जा रहा है जो नाकाफ़ी है । अब प्रदेश के शिक्षामित्रों को मात्र एक उम्मीद संगठन के तरफ़ से पड़ी पुनर्विचार याचिका से ही है । संगठन ने ओपेन कोर्ट में भी सुनवाई का प्रार्थना पत्र दिया है । अगर स्वीकार होती है तो अच्छे अधिवकता से बहंस कराई जाएगी । फ़ैसले में जो भी कमियाँ हैं उसी के आधार पर याचिका दायर है और इसके माध्यम से हम ज़रूर जितेंगे । सभी शिक्षामित्र संगठित रहें और संयम से काम लें । संगठन आपके मान सम्मान की लड़ाई पूरे मनोयोग से लड़ रहा है और जब तक सबको सम्मान नहीँ मिल जाता संगठन हर तरीक़े से अपना संघर्ष जारी रखेगा ।
बैठक में रामनगीना निषाद ,बेचन सिंह, मनोज यादव, राजीव गुप्ता ,अशोक चंद्रा, रामभजन निषाद, सुशील सिंह ,सुनील शर्मा ,राम निवास ,लालधर निषाद,   राकेश कुमार, रामप्रवेश, विनोद यादव, दरबारी लाल मौर्या, संतोष सिंह, राजेन्द्र ,करूणाकर पांडेय ,इंदल प्रजापति ,अयोध्या प्रसाद ,इश्वरलाल  , श्रवन , अजित कुमार, मंदाकिनी चौहान, वीनिता यादव ,फ़ूलेना देवी ,सुमन सिंह ,साधना देवी आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।
*बेचन सिंह*
जिला मीडिया प्रभारी
गोरखपुर ।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news