Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपी में शिक्षकों की भर्ती में बढ़ सकते हैं 16 हजार पद

लखनऊ। फरवरी में होने वाली 68,500 शिक्षक भर्ती परीक्षा में 16 हजार से ज्यादा पद बढ़ सकते हैं। यूपी सरकार ने हाई कोर्ट में पहले से चल रही शिक्षक भर्तियों में बची हुई रिक्तियों पर रिटेन एग्जामस से भर्ती करवाने के लिए विशेष अपील की है।

सरकार ने विशेष अपील में कहा है कि ये भर्तियां लम्बे समय से चल रही हैं लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इस बीच शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव हो गए हैं यानी भर्ती के नियम बदल गए हैं लेकिन ये भर्तियां पुराने नियमों के मुताबिक ही हो रही हैं।
इसलिए बची हुई रिक्तियों पर नए सिरे से भर्ती करवाने की अनुमति दी जाए। अगर उच्च न्यायालय से सरकार के पक्ष में फैसला आएगा तो 16 हजार से ज्यादा रिक्त पद फरवरी में होने वाली 68,500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जुड़ जाएंगे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा फरवरी में होनी है। भर्तियां शैक्षिक गुणांक पर हो रही हैं। ये भर्तियां 2013 से चल रही हैं और अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। सरकार चाहती है कि बचे पदों पर नए सिरे से भर्ती हो यानी ये रिक्तियां नई मानी जाएंगी।
पुरानी भर्तियों में जिन पदों पर अभी तक भर्तियां नहीं हुई हैं उनमें भाषा अध्यापकों से बचे हुए पद हैं। 12460 और 4000 शिक्षक भर्ती में एक भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ है लिहाजा ये सभी पद रिक्त हैं। वहीं अन्य शिक्षक भर्तियों में ज्यादातर आरक्षित वर्ग के पद रिक्त हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news