बांसी(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली पुलिस ने विद्यालय से गायब रहने और फर्जी
हस्ताक्षर बनाने के मामले में सहायक शिक्षिका व तीन शिक्षामित्रों के खिलाफ
जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक शिक्षामित्र को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल ब्लॉक के लमुही प्राथमिक विद्यालय का
निरीक्षण डीएम कुणाल सिल्कू ने मंगलवार को किया था। जांच के दौरान यहां
तैनात शिक्षिका व शिक्षामित्र गायब मिले। उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला
कि सहायक शिक्षिका श्वेता दुबे के हस्ताक्षर उनके पति द्वारा किए गए थे।
शिक्षामित्र प्रेमलता, कनक श्रीवास्तव व संजय कुमार की भी लापरवाही सामने
आई। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करने
का आदेश दिया था।
देर रात बीईओ पंकज कुमार मौर्य की तहरीर पर शिक्षिका श्वेता दुबे,
शिक्षामित्र कनक श्रीवास्तव, प्रेमलता व संजय कुमार के खिलाफ जालसाजी सहित
विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह शिक्षामित्र संजय
कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रविंद्र
कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक
शिक्षामित्र को जेल भेज दिया गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें