इलाहाबाद : सूबे में बेसिक शिक्षा अधिकारी व उसके समकक्ष पदों पर अफसरों
की तैनाती के लिए विभागीय पदोन्नति शीघ्र ही होगी। बुधवार को उप्र लोकसेवा
आयोग में शैक्षिक सेवा समूह ‘ख’ उच्चतर के पदों पर पदोन्नति के लिए पुरुष
और महिला संवर्ग की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति कमेटी) हुई।
शासन से इसके लिए
नामित
सचिव माध्यमिक शिक्षा संध्या तिवारी व शिक्षा निदेशक
माध्यमिक अवध नरेश शर्मा भी शामिल रहे। अधीनस्थ राजपत्रित पुरुष व महिला
शाखा के कार्मिकों की उप्र शैक्षिक सेवा समूह ‘ख’ उच्चतर के पदों पर
पदोन्नति होनी है। आयोग में हुई डीपीसी में पुरुष संवर्ग में 231 और महिला
संवर्ग में 77 पदों पर प्रकरण की अभिलेखीय छानबीन हुई, जिसमें पुरुष संवर्ग
में 100 और महिला संवर्ग में 80 पदों (कुछ अवकाश प्राप्त को लाभ) पर
पदोन्नति के लिए प्रकरण, अधिकारियों की उपस्थिति में सील हो गए हैं। इस पर
अभी परिणाम आना बाकी है। असल में यह पदोन्नति दिसंबर माह में ही होनी थी
लेकिन, वरिष्ठता सूची का विवाद गहराने पर शासन ने डीपीसी स्थगित कर दी थी।
इसके बाद शिक्षा निदेशालय से नए सिरे से गोपनीय आख्या मांगी गई। वहीं, अब
तक के रिक्त पदों का प्रदेश भर से ब्योरा भी जुटाया गया। अब उसी प्रक्रिया
को किया जा रहा है। इससे प्रदेश को बेसिक शिक्षा अधिकारी व उसके समकक्ष
पदों पर तमाम अफसर मिलने हैं। माना जा रहा है इसी माह यह सूची जारी होगी।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें