इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 में
लगातार तीसरे दिन सवा लाख से अधिक छात्र-छात्रओं ने इम्तिहान को बॉय-बॉय कर
दिया है। इस बार नकल रोकने के विशेष इंतजाम होने की वजह से परीक्षा छोड़ने
वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
नकल के लिए कुख्यात जिलों व परीक्षा
केंद्रों पर इन दिनों
सन्नाटा है, अन्यथा पिछले वर्षो में अंदर व बाहर से मदद
करने के प्रयास की अनेकों घटनाएं सामने आती रही हैं। 1माध्यमिक शिक्षा
परिषद यानि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 66
लाख 37 हजार अठारह परीक्षार्थी पंजीकृत रहे हैं। छह फरवरी से परीक्षाएं
शुरू हुई हैं और हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्रएं परीक्षा छोड़ रहे
हैं। बोर्ड प्रशासन ने पहले दिन एक लाख 80 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के
इम्तिहान छोड़ने का दावा किया, दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर पांच लाख से अधिक
हो गई। वहीं, गुरुवार को फिर एक लाख 28 हजार 148 छात्र-छात्रओं ने परीक्षा
से किनारा किया है। ऐसे में अब तक परीक्षा छोड़ने वालों की आंकड़ा बढ़कर
छह लाख 33 हजार 217 हो गया है। इसमें हाईस्कूल के 297 व इंटर के 19468 नए
परीक्षार्थी शामिल हैं। 1बोर्ड प्रशासन ने यह संख्या सभी जिलों से सायं
साढ़े पांच बजे तक ली है, देर रात तक इसमें बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
परीक्षा छोड़ने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका
है, क्योंकि परीक्षा के पहले सप्ताह भर परीक्षार्थी इम्तिहान छोड़ते रहे
हैं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के विशेष इंतजाम के कारण परीक्षार्थी भाग
रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में जो जिले व परीक्षा केंद्र नकल के लिए कुख्यात
रहे हैं, वहां से पंजीकरण बड़ी संख्या में हुआ लेकिन, इम्तिहान छोड़ने
वालों की संख्या उन्हीं जिलों व केंद्रों की अधिक है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें