Breaking Posts

Top Post Ad

कोर्ट में शिक्षामित्र प्रकरण: संतोष कुशवाहा कुशीनगर की ✍कलम से

🌷 कोर्ट में शिक्षामित्र प्रकरण 🌷
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
✍ संतोष कुशवाहा कुशीनगर की कलम से ➡
✔ शिक्षामित्रों का समायोजन 25 जुलाई 2017 को

रद्द हुआ उसके बाद से पूरे प्रदेश से तमाम टीमों के द्वारा अपने अपने स्तर से सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक
समायोजन बचाने के लिए प्रयास किये गए कुछ याचिकाएं कोर्ट द्वारा डिस्पोज भी की गई।
और कुछ टीमें अभी भी बहुत विश्वास के साथ लगी है।
समायोजन को बहाल कराया जाएगा।।
💥
ज्यादातर टीमें RTE एक्ट में हुए संशोधन का लाभ
के लिए लड़ रही है।।
जैसे उत्तराखंड में शिक्षामित्रों को वहा की सरकार ने दिया है।।
💥
मित्रों पहले ये समझ ले कि RTE एक्ट में किस बात के लिए संशोधन हुआ है और इससे किनको लाभ मिल सकता है।
RTE ACT में जो संशोधन हुआ है ये 2019 तक उन शिक्षकों के लिए हुआ है।
जो शिक्षक स्कूलों में कार्यरत है और वो ट्रेंड नही है।
उनको कार्यरत रहते अपनी योग्यता को हासिल करना होगा।।
💥
हमारा मामला इस मामले से बिल्कुल अलग है।
हम लोग राज्य सरकार द्वारा ट्रेंड हो चुके है।
इस rte एक्ट के संशोधन जिसमे पद पर रहते हुए योग्यता हासिल करनी है।।
उसका लाभ up के शिक्षामित्रों को पहले ही प्राप्त हो चुकी है।
शिक्षामित्रों का मामला समायोजन का था जो hc से लेकर sc तक रद्द कर चुका है।।
जिसे ये संशोधन नही बचा सकती है।।
एक बात बहुत स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है की
समायोजन बहाल की बात एक सपना है।
जिसे पूरा करना सूर्य को पश्चिम से निकलने के बराबर है।।
सुप्रिम कोर्ट में समायोजन से अलग कोई मामला हो उस मैटर पर लड़ने से बहुत कुछ फायदा मिल सकता है।।
जैसे रबी बहार द्वारा दाखिल याचिका।
💥
हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक शिक्षामित्रों को शिक्षक नही माना है।
अब सहायक अध्यपाक बनना है तो सुप्रिम कोर्ट ने 2 भर्तीयों में वेटज और उम्र में छूट देने की बात कही है।
अर्थात खुली भर्ती से।
मित्रों शिक्षामित्रों का ग्राउंड बहुत ज्यादा मजबूत नही है।
जिससे कोर्ट में लड़ा जा सके।।
बस प्रयास किया जा सकता है।
किंतु जीत की गारंटी नही है।।
💥
जितने भी टीमें चाहे अपने को कितनी जानकर समझ कर समायोजन बहाल का दावा कर रही हो
सब झूठ बोल रही है।
💥
सरकार चाहे तो शिक्षामित्रों को
स्थाई कर सुविधाएं दे सकती है।
शिक्षामित्रों को नेताओं से कहो चंदा खाने के चक्कर मे
समायोजन बहाल कराने का सपना शिक्षामित्रों को न दें।
नही तो शिक्षामित्रों का विश्वास टूटने पर ही आत्महत्याएं हो रही है।।
🏌🏌
sponsored links:

No comments:

Post a Comment

Facebook