इनकम टैक्स में होती छूट तो बनती बात
मेरठ। शिक्षकों का कहना है कि
सरकार ने बजट में शिक्षकों के बारे कुछ नहीं सोचा है, जिससे शिक्षकों को
राहत मिल पाती। शिक्षकों ने बजट को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
शिक्षकों का नहीं रखा गया ख्याल
प्राथमिक
विद्यालय की शिक्षिका सपना ने कहा वो हर साल इनकम टैक्स देती हैं। जिसमें
एक महीने की सैलरी चली जाती है। सरकार बजट में कुछ देती तो कुछ राहत मिलती।
लेकिन बजट में शिक्षकों का ख्याल नहीं रखा गया।
शिक्षक हुए निराश
उच्च
प्राथमिक विद्यालय पूर्वा इलाही बख्श की प्रधानाध्यापिका रुखसाना निजामी
ने बताया सरकार ने बजट में शिक्षकों को निराश ही किया है। शिक्षकों को इनकम
टैक्स में छूट देनी चाहिए थी। महंगाई बढ़ती जा रही है। इस बजट ने मायूस
किया है।
नहीं सोचा शिक्षकों के बारे में
शिक्षिका मृदुला
त्यागी ने कहा कि बजट में शिक्षकों के बारे में कुछ भी विचार नहीं किया
गया। जबकि सरकार को इनकम टैक्स में छूट देनी चाहिए थी। महंगाई को देखते हुए
सरकार को बजट में शिक्षकों का ख्याल रखना चाहिए था।
बजट से शिकायत नहीं
शिक्षिका
संगीता ने कहा सरकार का बजट ठीक है। किसानों को राहत देने का कार्य सरकार
ने किया है। शिक्षकों को फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई। अगले बजट में
शिक्षकों को इनकम टैक्स में राहत मिलनी चाहिए।
बजट किसानों को ललचाने वाला है
शिक्षक
अतीक अहमद ने बताया केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह किसानों को ललचाने वाला
है। देश का किसान खुशहाल होगा, तो शिक्षकों को क्या परेशानी होगी। हम तो
अगले साल का इंतजार कर लेंगे। हो सकता है अगले बजट में कोई राहत मिले।
मंहगाई के दौर में शिक्षकों पर नहीं ध्यान
शिक्षिका
सीमा गोस्वामी के अनुसार रसोई का सामान काफी मंहगा हो गया है। पूरी सैलरी
कब खत्म हो जाती है पत ही नहीं चलता। महंगाई के दौर में सरकार को शिक्षकों
का ध्यान भी रखना चाहिए था। इनकम टैक्स में छूट होती तो अच्छा होता।
किसान ही सही सरकार सोचा तो सही
शिक्षक
कुंवर शाहिद अली के अनुसार सरकार ने बजट में किसानों पर पूरी तरह फोकस
किया है। किसान ही सही सरकार ने उनके बारे में सोचा तो सही। शिक्षकों को
अगले बजट में कुछ छूट मिलनी चाहिए। सैलरी बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
सरकार का बजट ठीक है
शिक्षिका क्रिस्चिना प्रसाद ने बताया कि सरकार का बजट एकदम ठीक है। चार लाख
से ऊपर 40 हजार रुपये की छूट दी गई है। जिसमें सभी सरकारी कर्मचारियों को
कुछ तो फायदा होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें