इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में
शिक्षक भर्ती में धांधली को लेकर आईं तमाम शिकायतों के बाद केंद्रीय मानव
संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रिपोर्ट
तलब कर ली है।
मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने
सभी संघटक महाविद्यालयों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय ने दो
मामलों में अलग से जानकारी मांगी है, जिनमें से एक मामला विश्वविद्यालय के
अफसर का शिक्षक भर्ती में चयन और दूसरा उस अफसर की करीबी महिला के चयन से
जुड़ा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सीएमपी, ईश्वर
शरण डिग्री कॉलेज, श्यामप्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना महिला
महाविद्यालय, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में कई विषयों में असिस्टेंट
प्रोफेसर के पद पर चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुरुआत से ही चयन
प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार आरोप लग रहे हैं कि चयन प्रक्रिया
में भारी धांधली की गई। इनमें विश्वविद्यालय के एक चर्चित अफसर की सीएमपी
डिग्री कॉलेज और उनकी करीबी एक महिला का ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में चयन
अधिक विवादों में रहा है। मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को पत्र जारी कर पूरी
भर्ती प्रक्रिया की रिपोर्ट तलब की है और पत्र में इन दो मामलों का विशेष
जिक्र किया गया है। कुलपति ने मंत्रालय से आए पत्र का हवाला देते हुए
संबंधित महाविद्यालयों से चयन प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है। सूत्रों
के मुताबिक कॉलेज अपने स्तर स्पष्टीकरण तैयार कर रहे हैं। स्पष्टीकरण मिलने
के बाद कुलपति के माध्यम से रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।
00
एसएस खन्ना में भी गलत नियुक्ति की शिकायत
इलाहाबाद।
मंत्रालय के पास ताजा शिकायत एसएस खन्ना महाविद्यालय में हाल ही में पूरी
हुई चयन प्रक्रिया को लेकर पहुंची है। इसमें शिकायतकर्ता ने एक विषय में दो
पदों पर होने वाले चयन की पूर्व सूचना मंत्रालय को मेल के माध्यम से भेज
दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि पहले ही दोनों चयनित अभ्यर्थियों के नाम
बता दिए थे और परिणाम जारी होने के बाद उन्हीं दोनों का अंतिम रूप से चयन
हुआ।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें