नई दिल्ली : सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पांच
मार्च से शुरू हो रही हैं। इससे पहले सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षार्थियों को
काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत एक
फरवरी से 13
अप्रैल तक प्रशिक्षित प्रधानाचार्य फोन, इंटरनेट व समाचार पत्रों के जरिये
परीक्षार्थियों के परीक्षा से
जुड़े तनाव को दूर करने में मदद करेंगे। सीबीएसई के
अनुसार, काउंसलिंग के लिए विशेष प्रशिक्षित 91 प्रधानाचार्यो की सेवा ली
जाएगी। इनमें से 71 भारत तो 20 नेपाल, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, कुवैत,
सिंगापुर, कतर और जापान में संबद्ध स्कूलों के बच्चों के लिए उपलब्ध
रहेंगे। वहीं, इसके साथ ही सीबीएसई ने परीक्षा से जुड़ी चिंताओं, तनाव या
अन्य सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 भी जारी किया है। छात्र व
अभिभावक सुबह आठ से रात 10 बजे तक फोन कर सकते हैं। साथ ही सीबीएसई का कहना
है कि बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देने के लिए समाचार पत्रों
की मदद भी ली जाएगी। विशेषज्ञ सवाल-जवाब के जरिये परीक्षार्थियों की
समस्याओं का निदान करेंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें