शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2017 के घोषित परिणाम को कुछ
अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी है।
याचियों का कहना है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र ने संशोधित उत्तर
कुंजी के आधार पर परिणाम जारी कर दिया है, जबकि इसमें
21 प्रश्नों के उत्तर गलत हैं या एनसीटीई की ओर से तय पाठ्यक्रम से बाहर से
प्रश्न पूछे गए हैं। इन्हीं गलत उत्तरों के कारण याची परीक्षा में असफल
हुए हैं। अभ्यर्थी पूनम और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने
प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्यों न इन
अभ्यर्थियों को 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल होने की
अनुमति दी जाए। याची के अधिवक्ता अनिल सिंह बिसेन और अग्निहोत्री कुमार
त्रिपाठी का कहना है कि लखनऊ खंडपीठ ने इसी प्रकार के मामले में कुछ
याचियों को 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति
दी है। याचीगण को भी शामिल होने का अवसर दिया जाए। कोर्ट ने इस मामले में
राज्य सरकार से शुक्रवार को पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें