संवाद सहयोगी, टूंडला,(फीरोजाबाद): एक छात्रा ने अपने सहयोगियों की मदद
से रिश्तेदार महिला के फर्जी कागज तैयार कराकर सरकारी नौकरी पाने का प्रयास
किया, लेकिन एक नाम से दो स्थानों से आवेदन करने पर आवेदन निरस्त कर दिया
गया। मामले को लेकर तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नगर के मोहल्ला वैशालीपुरम निवासी वर्षा पुत्री बनवारीलाल ने हाल में
निकली शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापिका के लिए आवेदन किया था। आवेदन के
कुछ समय बाद छात्रा को जानकारी मिली दो स्थानों से आवेदन करने पर उनका
आवेदन निरस्त कर दिया गया है। सूचना मिलने पर छात्रा परेशान हो गई। जानकारी
करने के लिए छात्रा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ जा पहुंची। जानकारी करने पर
पता चला कि उसके नाम से नगला बिहारीपुर थाना सौरिख, कन्नौज से दूसरा फार्म
भरा गया है। जिसमें उसी के शैक्षिक प्रमाण-पत्र लगे हुए हैं। अपने शैक्षिक
प्रमाण-पत्र लगे देख वह दंग रह गयी। छात्रा के परिजनों ने कन्नौज की वर्षा
की छानबीन की तो पता चला कि उसके रिश्तेदार रोहित पुत्र शिवराज निवासी
गढि़या चकरपुर थाना मटसेना व पुष्पेन्द्र ¨सह निवासी नगला खरा थाना भौगांव
मैनपुरी ने उसके फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र तैयार कर नौकरी पाने का प्रयास
किया है। मामले को लेकर छात्रा ने वर्षा, रोहित व पुष्पेन्द्र ¨सह के
विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर
जेल भेजा है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें