संस, आंवला (बरेली) : होली की छुट्टी के बाद से प्रधानाध्यापिका स्कूल नहीं पहुंचीं। अरिल नदी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में आए डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह व सीडीओ सत्येन्द्र कुमार अचानक गांव लोहारी के प्राथमिक
विद्यालय पहुंचे तो पोल खुली। उन्होंने बीएसए को प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। डीएम और सीडीओ जब स्कूल में पहुंचे तो बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे। विद्यालय में 181 बच्चों का पंजीकरण बताया गया। मौके पर मात्र 37 बच्चे ही मिले। मिड-डे मील के नाम पर पतली दाल व चावल दिए गए थे। सब्जी का नामोनिशान नहीं था। उन्होंने बच्चों से पूछा तो बच्चों ने बताया कि यहां पर सब्जी कभी नहीं बनती है। डीएम ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान को भी नोटिस जारी किया जाएगा। विद्यालय में मिथलेश प्रधानाध्यापिका हैं। बताया गया कि वह बरेली में रहती है और कभी-कभार ही आती हैं। होली के बाद से अब तक नहीं आई हैं। उनका कोई अवकाश प्रार्थना-पत्र व सूचना भी स्कूल में नहीं थी, न ही उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर थे। डीएम ने इस संबंध में बीएसए को कार्यवाही के लिए कहा है। विद्यालय में शिक्षामित्र रामकुमार सागर, वाहिद अली व सरिता देवी ही मौजूद मिले। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्था देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें