लखनऊ : उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सपा सरकार की उन भर्तियों को आगे
बढ़ाने की तैयारी की है, जो जांच के घेरे में हैं। आयोग ने ऐसी भर्तियों को
चिह्नित करते हुए विजलेंस को अपनी जांच पूरी करने के लिए कहा है। इसके लिए
आयोग के अधिकारियों की मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी
हो चुकी है।
आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने पहले ही कहा था कि जांच के
घेरे में आई भर्तियों की बाधाएं समाप्त की जाएंगी। आयोग ने ग्राम विकास
अधिकारी के 3133 पदों पर साक्षात्कार शुरू कराया है। यह भर्ती भी विवादों
में रही थी और इसमें एक तिहाई पदों के लिए साक्षात्कार भी हो चुके थे। आयोग
ने पुराने साक्षात्कार रद करते हुए सभी पदों पर नए सिरे से साक्षात्कार
शुरू कराया है। नई भर्तियों के लिए भी विज्ञापन की तैयारी की है। क्षेत्रीय
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 652 व व्यायाम प्रशिक्षक
के 42 पदों का विज्ञापन निकालने के बाद नए अधियाचनों पर ध्यान केंद्रित
किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें