इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में 24 मई को मुख्य
सचिव मंडल मुख्यालयों के जिलाधिकारी व अन्य अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग
के जरिए रूबरू होंगे। वहीं, परीक्षा शांतिपूर्ण व नकल विहीन कराने को शासन
की ओर से पत्र भी जारी किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी
है। यह इम्तिहान 27 मई को सुबह 10 से एक बजे तक कराना प्रस्तावित है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने इस संबंध में प्रस्ताव
भेजा है कि परीक्षा मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व
जिला विद्यालय निरीक्षकों को समन्वय बनाकर करानी है, ऐसे में मुख्य सचिव
की ओर से 24 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने की है, इसमें इम्तिहान की अब
तक तैयारियों का आकलन होगा और इसमें सभी को तत्परता से जुटने के निर्देश
दिए जाएंगे। इसके अलावा मंडल मुख्यालय के डीएम को मुख्य सचिव की ओर से एक
भी भेजा जाएगा।
1600 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा : शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 1600 से
अधिक केंद्रों पर कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के दूसरे चरण में पांच हजार से
नए आवेदक बढ़ने से प्रदेश में 13 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं।
इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर व आगरा मंडल मुख्यालयों में संख्या बढ़ाई गई है।
24 को ही प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सचिव ने बताया कि यह
इम्तिहान पहले 12 मार्च को प्रस्तावित था, ऐसे में प्रश्नपत्र व कॉपियां
सभी मंडल मुख्यालय वाले जिलों में पहले ही पहुंचाई जा चुकी हैं, जो नए
केंद्र बने हैं, वहां भी जल्द ही यह उपलब्ध कराया जाएगा
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें