लखनऊ : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पंचायत विभाग में समूह ‘ग’ के दो हजार से
अधिक पदों पर भर्तियां जल्द करेगा। इसके लिए अधियाचन आ चुके हैं। विभाग में
अलग-अलग तीन पदों के लिए यह भर्तियां होंगी।
इसके लिए विज्ञापन जल्द ही
जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कई और विभागों में भर्ती के लिए विज्ञापन
जारी करने की आयोग तैयारी कर रहा है।1पुनर्गठन के बाद आयोग ने विभागों से
अधियाचन मांगे थे। साथ ही उन भर्तियों को भी आगे बढ़ाने का फैसला किया गया
था जो विजलेंस जांच की वजह से लंबित थी। आयोग ने विजलेंस के साथ अपनी पहली
बैठक में उन भर्तियों को जंच से बाहर कर दिया था जिसके लिए आवेदन भरे गए थे
लेकिन परीक्षाएं नहीं हुई थीं। ऐसी भर्तियों के लिए भी परीक्षाएं जल्द
आयोजित की जाएंगी। आयोग ऑनलाइन परीक्षाएं कराएगा और अब माइनस मार्किग भी
रहेगी।
654 पदों के लिए सवा तीन लाख अभ्यर्थी
इस बीच आयोग ने व्यायाम प्रशिक्षकों और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं
प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 694 पदों की परीक्षा की तैयारी करनी शुरू कर
दी है। इसके लिए सवा तीन लाख से अधिक आवेदन आए हैं। जुलाई माह के अंत तक
इसकी परीक्षा संभावित है। व्यायाम प्रशिक्षकों के 42 और प्रादेशिक विकास दल
के 652 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें