इलाहाबाद। 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों की कॉपियों के मूल्यांकन में
गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद
(सीबीएसई) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत देश भर में 130 शिक्षक
चिह्नित किए गए हैं। इनमेें इलाहाबाद रीजन के भी 11 शिक्षक शामिल हैं।
सूत्रों
के मुताबिक इन शिक्षकों पर बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य
के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। यहां तक कि अलग-अलग प्रश्नों
के लिए दिए गए अंकों को जोड़ने में भी गलतियां की गईं। इसका खुलासा तब हुआ,
जब पुनर्मूल्यांकन के दौरान कुछ परीक्षार्थियों के 50 से 55 नंबर तक बढ़
गए। तब सामने आया कि मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों ने गंभीर लापरवाही बरती।
बता दें कि इस साल मई के अंतिम सप्ताह में सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं के
परिणाम जारी किए थे। हालांकि, जो छात्र खुद को मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं
थे, उनको पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया था। लापरवाही
बरतने के आरोप में जो चिह्नित किए गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा 45 शिक्षक
पटना रीजन के हैं। देहरादून के भी 27 ऐसे शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। इनके
खिलाफ कार्रवाई के लिए रीजनल कार्यालय की ओर से स्कूलों को पत्र भी जारी कर
दिया गया है। इसमें निलंबन तक की कार्रवाई शामिल है। हालांकि, इस बारे में
इलाहाबाद क्षेत्रीय अधिकारी के पीए बृजेश मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने
ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी से इंकार कर दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें