Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

दारोगा भर्ती : शारीरिक मानक परीक्षा 22 से, जुलाई में होगी सफल अभ्यर्थियों की दौड़

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती -2016 तथा महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती -2016 के अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा 22 से 29 जून के मध्य होगी।

आनलाइन परीक्षा के आधार पर 11091 परीक्षार्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा को चयनित किया है। यह परीक्षा जिला मुख्यालय कानपुर नगर, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, मेरठ, वाराणसी व इलाहाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन में होगी। पुरुषों की अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा 22 से 29 जून के मध्य होगी, जबकि महिलाओं की अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा 29 जून को होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र 11 जून से पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइड पर उपलब्ध होंगे।

जुलाई में होगी सफल अभ्यर्थियों की दौड़
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) एक जुलाई से चार जुलाई के बीच होगी। पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ एक जुलाई से तीन जुलाई के मध्य तथा महिला अभ्यर्थियों की दौड़ चार जुलाई होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करना आवश्यक होगा। दौड़ 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, 39वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ व रिजर्व पुलिस लाइन फैजाबाद में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news