इलाहाबाद : एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की नई वेबसाइट में आ रही
दिक्कतों के चलते अभ्यर्थी के 55 हजार पदों पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे
हैं। वेबसाइट दो दिन से नहीं चल रही है, इसको लेकर एसएससी के मध्य क्षेत्र
कार्यालय इलाहाबाद से लेकर दिल्ली मुख्यालय तक ऊहापोह की नौबत है। एसएससी
ने सफाई दी है कि आवेदन अधिक और तेजी से होने के चलते वेबसाइट ओवरलोड हो
रही है।
एसएससी ने केंद्रीय बलों में करीब 55 हजार पदों पर सिपाही भर्ती के लिए
ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से लेना शुरू किया है। जुलाई को एसएससी ने वेबसाइट
नए तरीके से लांच किया है। ऑनलाइन आवेदन पहले जुलाई से मांगे गए थे लेकिन,
वेबसाइट में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते आवेदन लेने की तारीख बढ़ाकर 24
जुलाई कर दी। जुलाई को दोपहर बाद से वेबसाइट काम नहीं कर रही है। कभी सर्वर
व्यस्त तो कभी ‘सर्विस अनअवलेबल’ की जानकारी से अभ्यर्थी अपना आवेदन नहीं
कर पा रहे हैं। एसएससी के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने
कहा है कि ऑनलाइन आवेदन तेजी से देश भर में एक साथ होने के चलते वेबसाइट
ओवरलोड हो रही है, जिससे समस्या आ रही है। उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में भी
इसके लिए बात की है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही
समस्या दूर होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें