किसी अफसर पर काम का बोझ तो कोई बिना काम का ही अफसर। शिक्षा निदेशालय
में अपर निदेशक स्तर के दो समकक्ष अफसरों का हाल कुछ ऐसा ही है।
माध्यमिक
शिक्षा महकमे ने इस परिपाटी पर पूर्णविराम लगा दिया है। शासन ने अपर शिक्षा
निदेशक माध्यमिक से प्रदेश भर के राजकीय कालेजों का कार्य लेकर अपर निदेशक
महिला को देने का आदेश दिया है। जल्द ही एडी महिला का पदनाम भी बदलकर एडी
राजकीय करने की तैयारी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के इलाहाबाद मुख्यालय पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा
व अपर निदेशक महिला के दो समकक्ष पद लंबे समय हैं। इसमें एडी माध्यमिक
प्रदेश भर के साढ़े चार हजार से अधिक अशासकीय व दो हजार से अधिक राजकीय
कालेजों सहित अन्य सारे कार्य देखते आ रहे हैं। इससे उन पर कार्य का दबाव
हमेशा रहा और निदेशालय में वह प्रमुख अफसर भी कहे जाते रहे। वहीं, अपर
निदेशक महिला का पद वरिष्ठता में भले ही एडी माध्यमिक के समान है लेकिन, इस
पद पर नियुक्ति पाने वाले को कार्य व अधिकार एक भी नहीं दिए जाते रहे। एक
तरह से एडी महिला का पद निदेशालय में दंड का पद रहा है, जिस अफसर को हाशिए
पर रखना हो उसे यहां नियुक्ति दी गई। खास बात यह है कि माध्यमिक शिक्षा के
कई नामवर अफसर ‘देखि दिनन के फेर’ में इसी पद पर तैनाती पा चुके हैं।
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की सचिव रहीं शैल यादव को बोर्ड से हटाकर एडी महिला
के पद पर नियुक्त किया गया तब उन्होंने इस पद को कार्य देने का मुद्दा
उठाया था। हालांकि पद पर रहते उन्हें कार्य नहीं मिला और वह अक्टूबर में
सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी मुहिम अब रंग लाई है। शासन ने दोनों अपर निदेशकों
का कर दिया है। गुरुवार को ही एडी महिला के पद पर अंजना गोयल की नियुक्ति
की गई है। उनके तैनाती आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वह राजकीय कालेजों के
कार्य का तत्काल प्रभाव से दायित्व निर्वहन करेंगी। यानी अब एडी माध्यमिक
अशासकीय कालेज और एडी महिला राजकीय कालेजों का कार्य देखेंगी।
शिक्षा निदेशालय ने इस कार्य बंटवारे के साथ ही पद बदलने का भी शासन को
प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें एडी महिला का पद एडी राजकीय किए जाने का
अनुरोध है। अफसरों के अनुसार जल्द ही शासन पदनाम भी बदलेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें