मेधावी सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ.
दिनेश शर्मा ने सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के खाली पदों पर
जल्द भर्ती किए जाने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा
चयन आयोग से जल्द 12 हजार पद भरे जाएंगे। इसके लिए दिसम्बर तक प्रक्रिया
शुरू हो जाएगी।
उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा गुरुवार को राजधानी के विश्वेश्वरय्या
प्रेक्षागृह में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह-2018 में बोल रहे थे।
डॉक्टर शर्मा ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में भर्ती के लिए कराई गई
परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। सितम्बर अक्तूबर में पद भर लिए
जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 साल में सिर्फ 48 विद्यालय खुले थे
लेकिन योगी सरकार ने एक साल में 205 विद्यालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि
अगले वर्ष 16 दिनों में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस
सत्र में 13 संस्कृत स्कूलों को मान्यता दी गई है। उनमें 198 विषयों की
परीक्षा कराई जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें