जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : साठ वर्ष तक लगातार शिक्षण कार्य की
सहमति पर शिक्षामित्रों ने खुशी जताई है। मंगलवार को रोटी गोदाम में आयोजित
बैठक में पहली बार सरकार के प्रति नरमी भी दिखी।
आदर्श समायोजित शिक्षक
वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यदुवीर ¨सह यादव ने सरकार के इस कदम को
शिक्षामित्रों की एकता व संघर्ष की जीत बताया।
जिलाध्यक्ष यदुवीर ने बताया कि शासन स्तर पर हुई वार्ता में शिक्षा
मित्रों की 60 साल तक अनवरत सेवा की सहमति बन चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष
जितेंद्र शाही ने मुख्यमंत्री से भेंट का समय भी ले लिया है। जल्द ही
शिक्षा मित्रों के सुखद भविष्य का रास्ता निकाल लिया जाएगा। इस दौरान
उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जहां शिक्षा
मित्रों का सबसे पहले मूल विद्यालय में स्थानांतरण का आदेश किया गया। इसके
लिए उन्होंने बीएसए राकेश कुमार की सराहना की। सोशल मीडिया प्रभारी राजीव
कुमार द्विवेदी ने कहा जो शिक्षा मित्र स्थानांतरण से वंचित है, उन्हें
जल्द ही मूल विद्यालय में नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जुलाई
के मानदेय, अवशेष एरियर भुगतान पर भी जोर दिया गया। जिला सचिव भुवनेश्वर
¨सह ने एकजुटता का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमितोष कुमार
¨सह चौहान, अशोक पाल ¨सह ने भी विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- UP 29334 Latest News - UPTET JRT 6th Merit list Cut off Final Selection List
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें