68,500 के परिणाम आने के बाद अब 41,556 अभ्यर्थियों की निगाहें सिर्फ नियुक्ति पत्र पर है । इसके लिए सभी अभ्यर्थियों से एक सप्ताह में आवेदन को पूर्ण कर आगे की काउंसिलिंग संबंधी कार्यवाही की जाएगी और शासन 5 सितंबर तक नियुक्ति की कार्यवाही करने की ओर अग्रसर है लेकिन कुछ जानने योग्य बात अत्यंत जरूरी है अन्यथा आपके लिए परेशानी हो सकती है -
सभी को ज्ञात हो गया होगा कि परीक्षा के समय हुए आवेदन को ही आगे बढ़ाकर कुछ नवीन जानकारी भरनी होगी और जिले का प्रेफरेंस भरना है जिसमें उत्तर-प्रदेश के सभी जिले भर सकते हैं ।
इसलिए ध्यान देने वाली बात यह है कि अपनी निजी जानकारी जैसे अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर, अभ्यर्थी की जन्मतिथि, अभ्यर्थी के माता-पिता का नाम आदि जानकारी किसी के साथ भी साझा ना करें नही तो यह आपके लिए घातक हो सकता है । कुछ लोगों ने अपने रिजल्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिये थे जो उनकी व्यक्तिगत जानकारी को मिसयूज़ कर सकता है ।
ध्यान रहे अब जो आवेदन होगा वो अंतिम होगा और आपके द्वारा दी गयी जानकारी सम्पूर्ण अध्यापक के रूप में आपकी पहचान बतायेगा। गलत जानकारी भरने या किसी के द्वारा आपकी जानकारी को बदलने से आपका भविष्य प्रभावित हो सकता है । नया रजिस्ट्रेशन नही होना है जिससे गलती न ही हो तो अच्छा है । संसोधन के समय सभी तरह की जानकारी संसोधित नही हो सकती ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें