जागरण संवाददाता, मऊ : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में समायोजन
में नियमों की अनदेखी को लेकर तीव्र आक्रोश है। बुधवार को शिक्षक सदन भीटी
पर बैठक कर शिक्षक नेताओं ने बीएसए पर मनमानी का आरोप लगाया और
शिक्षामित्रों की संख्या जोड़कर शिक्षकों का समायोजन करने को शिक्षकों के
प्रति अन्याय बताया।
प्राशिसं के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि जूनियर हाईस्कूल में
किए जा रहे समायोजन में नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, प्राथमिक
में शिक्षामित्रों की संख्या जोड़कर किया जा रहा समायोजन गलत है। बीएसए की
मनमानी को प्राशिसं कभी स्वीकार नहीं करेगा। संचालन भरतभूषण ¨सह ने किया।
इस अवसर पर शशिभूषण राय, अमित ¨सह, मनिराम, जयशंकर यादव, प्रमोद राय,
रामकेर यादव, अखिलेश्वर शुक्ल आदि उपस्थित रहे। बीएसए पर लगाया उत्पीड़न का
आरोप
मऊ : उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने बैठक
कर समायोजन तथा दूरभाष के जरिए अध्यापकों की उपस्थिति के नाम पर बीएसए पर
उत्पीड़न का आरोप लगाया। दूरभाष के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न लगातार किया
जा रहा है। जूनियर में तीन अध्यापक होने के निर्देश का अनुपालन नहीं किया
जा रहा है। चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान शीघ्र नहीं दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश ने कहा कि तीन दिन के अंदर इन मांगों पर विचार नहीं
किया गया तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में तपेश्वर राम, संजय
¨सह, सुनील ¨सह, मधुसूदन मौर्य, अमरेंद्र, मुंशी प्रेमचंद, रामरतन आदि
उपस्थित हरे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 12460 TEACHERS RECRUITMENT GO: 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी: डाउनलोड करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें