इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में
बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने करीब 400 शिक्षकों की नियुक्ति फंसा दी है।
जिलों में अभ्यर्थियों को त्रुटि निवारण का मौका न देकर परिषद मुख्यालय से
ऐसे अभ्यर्थियों के संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया है।
परिषद सचिव रूबी
सिंह ने इन सभी प्रकरणों को अपर मुख्य सचिव व बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजा
है, उन्होंने यह भी लिखा है कि यदि अभिलेख संशोधन से मेरिट में बड़ा बदलाव न
हो रहा हो तो जिलों को निर्देश जारी कर दिया जाए, ताकि नियुक्तियां पूरी
हो जाएं।
शिक्षक भर्ती का परिणाम आने के बाद और जिलों में नियुक्ति की काउंसिलिंग के
पहले अभ्यर्थियों ने परिषद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था, उनका कहना था कि
भर्ती की काउंसिलिंग के लिए लिखित परीक्षा के आवेदन पत्र को आधार बनाया
गया है। यह आवेदन भरते समय कई अभ्यर्थियों ने प्राप्तांक, पूर्णाक, पिता का
नाम सहित कई गल्तियां भूलवश कर दी हैं। आवेदन पत्र में बिना संशोधन किए
काउंसिलिंग नहीं हो सकेगी। उस समय परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को
निर्देश दिया था कि इससे यदि नियुक्ति प्रक्रिया पर अंतर न पड़ रहा हो तो
ऐसे मामलों का निस्तारण जिला समिति के समक्ष रखकर करा लिया जाए। बेसिक
शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूरी करा ली है लेकिन,
उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है, बल्कि कई जिलों के बीएसए ने
परिषद मुख्यालय को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांग लिया है। सचिव रूबी सिंह ने
बीएसए की ओर से भेजे पत्रों का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव व बेसिक
शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में मानवीय
भूल से गलत दर्ज सूचना सही कराने में कोई बड़ा अंतर नहीं आ रहा हो तो इसे
दुरुस्त कराकर नियुक्तियां दी जाएं। जल्द ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर
देगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें