- UPTET 2011: बीएड-टीईटी वाले 5 को करेंगे अटल आंदोलन, 72825 एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शुरू करने की करेंगे मांग
- शिक्षक भर्ती में तय पदों के सापेक्ष खाली रहेंगी हर वर्ग की सीटें, जनवरी को भर्ती व 18 अगस्त को चयन के शासनादेश में 68500 ही दर्ज
- परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के नवनियुक्त शिक्षकों को श्री योगी आदित्यनाथ मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम जारी: देखें पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा
- 68500 शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों को भरे जाने के संबंध में सांसद कौशल किशोर ने सीएम को लिखा पत्र
- सीएम योगी के बयान से भड़के प्रतियोगी छात्र
- अगली शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों के लिए शिक्षक बनना होगा बेहद आसान
मुख्यमंत्री ने ‘शिक्षक दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे पास शिक्षित बेरोजगारों की लम्बी फौज खड़ी है। सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के 68500 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी लिये एक लाख पांच हजार आवेदन आये थे। जब शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम सामने आये तो उनमें में मात्र 41 हजार 556 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए।
उन्होंने कहा ‘अगर हम योग्य शिक्षक भी नहीं दे पा रहे हैं तो मैं मानता हूं कि यह कमी सरकार की नहीं है, कहीं ना कहीं शिक्षा जगत की ही होगी, जो उत्कृष्ट शिक्षक देने में कहीं ना कहीं विफल हुआ है। यही वजह है कि हमें एक ही बार में 68500 शिक्षक नहीं मिल पाए।’
योगी ने कहा कि आज प्रदेश में 97 हजार प्राथमिक शिक्षकों की कमी है लेकिन हमारी प्राथमिकता यही है कि उनकी भर्ती योग्यता के आधार पर ही हो। उन्होंने शिक्षक दिवस पर मानदेय बहाल करने की मांग को लेकर लखनऊ में सिर मुंडवाकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की तरफ इशारा करते कहा ‘मैं देख रहा हूं कि आज कुछ लोग अपना सिर मुंडवा रहे हैं, इस बात को लेकर कि बिना किसी प्रतिस्पर्धा का सामना किए, उन्हें वहां भर दिया जाए और फिर सरकार उन्हें शिक्षक के रूप में सम्मानित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'आखिर हम आने वाली पीढ़ी के सामने कौन सा आदर्श रखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनके सारे काम नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए हों और बाद में जब वे स्वयं कठघरे में खड़े होते हैं तब हम इधर-उधर ताकझांक का प्रयास करते हैं। एक अनुशासनहीन समाज कभी अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 15-16 महीनों में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान केन्द्रित किया है। उसके परिणाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। आज जब हम सब यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्टपति सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्णन को याद कर रहे हैं। हमारे सामने चिंतन का अवसर है कि क्या हमने खुद को उनके अनुरूप ढालने का प्रयास किया है। जब भी हम उनकी अच्छाई को आत्मसात करने का प्रयास करेंगे तो हम समाज के लिये आदरणीय बन पाएंगे, लेकिन जब हम सीमित हो जाएंगे तो आने वाली पीढ़ी हम लोगों को भुला देगी।
- 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती : भर्ती के बीच में बदले गए आदेश, अफसरों की मनमानी बनी मुसीबत , बदलते नियमों ने कोर्ट से सड़क तक करवाई फजीहत!
- केवीएस भर्ती 2018 : 8339 पदों पर बम्पर भर्ती, आज ही करें आवेदन
- 68500 शिक्षक भर्ती में राज्य सरकार से हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब,अगली सुनवाई पांच सप्ताह बाद
- चार सितंबर को 17 जिले के शिक्षकों को मुख्यमंत्री लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र
- 68500 सहायक अध्यापक भर्ती कॉपी बदले जाने की बात सामने आने के बाद परीक्षार्थियों में आक्रोश, कहा निरस्त हो परीक्षा
- 423 अभ्यर्थियों को मिलते-मिलते छिन गई नौकरी
- हरियाणा की शिक्षिका को काउंस¨लग से रोका
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق