लेकिन 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाए गए 1.70 लाख शिक्षामित्रों के समायोजन को असंवैधानिक करार देते हुए उनका समायोजन रद्द कर दिया था. इसके बाद शिक्षामित्र निराश हुए थे. सैकड़ों शिक्षामित्रों ने आत्महत्या कर ली थी. साल भर से ज्यादा का वक्त गुजरने के बाद भी सरकार शिक्षामित्रों को लेकर कोई फैसला नहीं ले सकी है.
- Breaking News : 30/33 वालों की काउनसिलिंग कराकर 68500 सभी सीटों को भरा जाय शीघ्र ही आदेश निर्गत किया जाएगा -प्रभात कुमार
- लखनऊ- ब्रेकिंग एससीईआरटी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बल पूर्वक हटा रहे पुलिसकर्मी। 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी
- Big Breaking News : प्रमोशन में टीईटी मामले को कोर्ट ने माना सही, हुई सुनवाई के सार
- 68500 लिखित परीक्षा का हाल: लिखित परीक्षा में 122 के कर दिए 22 अंक, सोनिका के बाद अब अंकित
- मा0 जस्टिस इरशाद अली साहब ने आज एक नई दायर याचिका जिसमे करीब 300 याची थे,सभी को काउंसिलिंग में शामिल करने का आदेश पारित किया
ये हैं मांगें
शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें पैरा टीचर बनाया जाए. जो शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण हैं उन्हें बिना लिखित परीक्षा के नियुक्ति दी जाए. इसके अलावा असमायोजित शिक्षामित्रों के लिए भी सरकार से कोई समाधान निकालने की मांग की गई है. इस कड़ी में लखनऊ के एनेक्सी भवन में 13 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. इस बैठक के बाद उम्मीद कि जा रही थी कि शिक्षामित्रों की समस्या का जल्द ही समाधान होगा. लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ.
लखनऊ के शहीद पार्क में मृतक साथियों के देंगे श्रद्धांजलि
आन्दोलनकारी शिक्षामित्रों का कहना है कि साल भर से चल रहे इस आन्दोलन के दौरान 700 शिक्षामित्रों की जान जा चुकी है.
क्या था कोर्ट का फैसला?
सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाए गए 1.70 लाख शिक्षामित्रों के समायोजन को असंवैधानिक करार दिया था. कोर्ट ने इससे संबंधित सरकार के सभी प्रशासनिक आदेशों सहित बेसिक शिक्षा नियमावली में किए गए संशोधनों और उन्हें दिए गए दो वर्षीय दूरस्थ शिक्षा प्रशिक्षण को भी असंवैधानिक और अवैध करार दिया था.
- पीएचडी महिला शिक्षामित्र ने योगी सरकार पर बोला हमला, 68500 शिक्षक भर्ती पर दिया ये बयान
- लखनऊ कोर्ट अपडेट: SPL appeal Avinash Kumar and Others की निर्णायक बहस आज माननीय हाई कोर्ट में
- UPTET 2011: बीएड-टीईटी वाले 5 को करेंगे अटल आंदोलन, 72825 एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर शुरू करने की करेंगे मांग
- शिक्षक भर्ती में तय पदों के सापेक्ष खाली रहेंगी हर वर्ग की सीटें, जनवरी को भर्ती व 18 अगस्त को चयन के शासनादेश में 68500 ही दर्ज
समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों को प्रतिमाह मिल रही 38,848 रुपए सैलरी घटकर 3500 रुपए प्रतिमाह हो गई. हालांकि योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए यह रकम को बढ़ाकर 10 हजार रुपए तक कर दिया था. लेकिन यह राशि भी पहले मिल रही सैलरी की तुलना में काफी कम है.
कल्याण सिंह के राज में शुरू हुई थी शिक्षामित्रों की भर्ती
26 मई 1999 को कल्याण सिंह सरकार ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था. इसके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी गई. इसकी शुरुआत गोरखपुर से हुई और उन्हें 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया. इसके बाद 2001 में पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों की नियुक्ति का फरमान जारी हुआ. वर्ष 2008 तक प्रदेश में 1.71 लाख शिक्षामित्रों की नियुक्ति हुई. शुरुआत में इन्हें 1800 रुपए प्रतिमाह मंदी मिलता था, जो बाद में बढ़कर 3500 रुपए प्रतिमाह हो गई.
- 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती : भर्ती के बीच में बदले गए आदेश, अफसरों की मनमानी बनी मुसीबत , बदलते नियमों ने कोर्ट से सड़क तक करवाई फजीहत!
- केवीएस भर्ती 2018 : 8339 पदों पर बम्पर भर्ती, आज ही करें आवेदन
- 68500 शिक्षक भर्ती में राज्य सरकार से हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब,अगली सुनवाई पांच सप्ताह बाद
- चार सितंबर को 17 जिले के शिक्षकों को मुख्यमंत्री लखनऊ में देंगे नियुक्ति पत्र
- 68500 सहायक अध्यापक भर्ती कॉपी बदले जाने की बात सामने आने के बाद परीक्षार्थियों में आक्रोश, कहा निरस्त हो परीक्षा
- 423 अभ्यर्थियों को मिलते-मिलते छिन गई नौकरी
2012 में अखिलेश सरकार बनने के बाद पहले चरण में 58 हजार और दूसरे चरण में 90 हजार शिक्षामित्रों को समायोजित कर सहायक अध्यापक बना दिया. सरकार के इस फैसले के बाद टीईटी पास अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच गए. 2015 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की. 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए समायोजन रद्द कर दिया.
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق