एनबीटी, लखनऊ: प्रदेशभर में बीटीसी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रद किए
जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को निशातगंज स्थित राज्य शैक्षिक
अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशालय का घेराव कर प्रदर्शन
किया। सुबह 9:45 बजे से डटे अभ्यर्थियों ने शाम तक मांगों पर कार्रवाई न
होने पर निदेशालय के मेन
गेट पर ताला जड़ दिया। इससे अभ्यर्थियों के साथ
अधिकारी व कर्मचारी भी अंदर रह गए। रात साढ़े आठ बजे तक चली बैठक के बाद
अधिकारियों के आश्वासन पर अभ्यर्थी निदेशालय से चले गए। अभ्यर्थिंयों की
मांग है कि बीटीसी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 17 अक्टूबर में करवाई
जाएं और टीईटी परीक्षा की तिथि एक महीने आगे बढ़ाई जाए।
बीटीसी-2015
बैच के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 10 अक्टूबर तक होनी थी, लेकिन
सोमवार को कौशांबी में इस परीक्षा का पेपर लीक होने की बात सामने आई। इसके
बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने देर रात सभी परीक्षाएं रद कर दी थीं।
अभ्यर्थी बोले, नहीं दे पाएंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा
प्रदर्शन
कर रहे मोनू वर्मा, दीपिका मौर्य, अनामिका, रावेंद्र, शिवम सहित कई
अभ्यर्थियों का कहना था कि अगले महीने टीईटी परीक्षा है। सभी ने आवेदन किया
है। नियमानुसार बीटीसी चौथे सेमेस्टर के नतीजे टीईटी रिजल्ट से पहले आने
चाहिए। यदि समय से सेमेस्टर परीक्षा नहीं हुई तो परिणाम कैसे समय पर आएगा।
ऐसे में अगली शिक्षक पात्रता परीक्षा और शिक्षक भर्ती में हम शामिल नहीं हो
पाएंगे।
कोट
अभ्यर्थियों ने मांग पत्र दिया है। इस पर
गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मामले से शासन को भी अवगत करवा दिया गया
है। जल्द ही कोई निर्णय होने को उम्मीद है। -संजय सिन्हा, निदेशक एससीईआरटी
निदेशक
ने तीन दिन में बीटीसी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी करने
का आश्वासन दिया है। मांगें पूरी न होने पर हम फिर से यहां आएंगे। -सर्वेश
कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, बीटीसी मोर्चा 2015 बैच
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें