जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शिक्षामित्र संघ एसोसिएशन की बैठक बुधवार
को कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यक्ष डा. भारती की अध्यक्षता में हुई। जिसमें
शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया गया। उन्होंने
कहा कि मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्रों का दशहरा फीका रहेगा।
अध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों की अनदेखी कर रही है,
विभागीय लापरवाही के चलते शिक्षामित्रों को महीनों बाद मानदेय मिलता है,
जबकि बजट विभाग में सरकार द्वारा भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि
शिक्षामित्रों की अगुआ उमा देवी का आगमन आगामी 23 अक्टूबर को जैनाथ उत्सव
भवन में हो रहा है। सभी शिक्षामित्र पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
शिक्षामित्रों की एकजुटता से ही कार्यक्रम को सफल और मांगों को पूरा कराया
जा सकता है। बैठक में कोषाध्यक्ष रामबली यादव, महामंत्री शिवशंकर प्रताप ने
शिक्षामित्रों को ससमय मानदेय भुगतान करने की मांग किया। इस दौरान असलम
अली, मुमताज, दरोगा भारती, कैलाश, प्रकाशचंद्र दुबे, विनोद पांडेय, रवि
शंकर, लल्लन प्रसाद, रामचंद्र ने शिक्षामित्रों की समस्याओं का निराकरण
करने की मांग किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें