हरदोई : टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन
ने तैयारियां शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 25 कॉलेज के
प्रधानाचार्यों से सहमति-पत्र लिए गए है, जिनका परीक्षा केंद्र बनना लगभग
तय हो गया है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को होने वाली बैठक
में परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बार 22,157 परीक्षार्थी
टीईटी परीक्षा में शामिल होंगे।
शासन ने 18 नवंबर को टीईटी परीक्षा कराने को निर्देशित किया है। इस बार
प्राथमिक स्तर में बीटीसी, शिक्षामित्र के साथ ही बीएड डिग्री धारकों को
भी शामिल किया गया है। जिसके चलते परीक्षार्थियों की संख्या 22,157 पहुंच
गई है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 14,925 और जूनियर स्तर की परीक्षा
के लिए 7,232 आवेदकों ने आवेदन किया है। टीईटी आवेदकों की संख्या बढ़ने से
परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा होना तय है। जिला विद्यालय निरीक्षक
वीके दुबे के अनुसार 25 विद्यालयों से परीक्षा कराने के संबंध में
सहमति-पत्र मांगे गए थे, जिन्हें विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा प्राप्त करा
दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर अंतिम फैसला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में
होने वाली बैठक में होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें