उत्तर प्रदेश में बीटीसी चौथे सेमेस्टर का पेपर लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त करने से नाराज छात्रों ने मंगलवार को लखनऊ में एसीसीईआरटी
कार्यालय का घेराव किया. छात्रों का कहना है कि निरस्त की गई सभी परीक्षा
15 से 17 अक्टूबर के बीच खत्म कराई जाए. इसके साथ ही 4 नवंबर को होने वाले
टीईटी की तिथि को भी एक महीना आगे बढ़ाया जाए.
बता दें 8 से 10 अक्टूबर के बीच होने वाली बीटीसी परीक्षाओं के पेपर लीक
होने के चलते परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने इन परीक्षाओं को निरस्त किया
है. फिलहाल परीक्षा की नई तिथियां जारी नहीं की गई हैं. प्रदर्शन करने
पहुंचे छात्रों का कहना है कि 4 नवंबर को टीईटी का आयोजन होना है. इसके बाद
सरकार 97 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती लाने जा रही है. अगर उनका बीटीसी जल्द
पूरा नहीं हुआ तो वह इस भर्ती से वंचित रह जाएंगे. इसीलिए बीटीसी छात्र न
सिर्फ निरस्त परीक्षाओं को जल्द कराने की मांग कर रहे हैं बल्कि टीईटी का
आयोजन टालने पर भी अड़े हैं.
बीटीसी छात्र अंकित प्रभाकर, अनामिका और सर्वेश प्रताप सिंह का कहना है कि
हमारी मांग है कि जो परीक्षाएं रद्द हुई हैं, इसकी तारीख 15, 16, 17
अक्टूबर को निर्धारित करके दें. वहीं टीईटी की होने वाली परीक्षाओं को कम
से कम एक महीना आगे बढ़ाएं, ताकि हम उन परीक्षाओं में बैठ सकें. सरकार इसके
लिए हमें लिखित आश्वासन दे.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें