इलाहाबाद : एसएससी यानि कर्मचारी चयन आयोग की स्थगित चल रही परीक्षाएं
2019 में नए शेड्यूल से होंगी। इसके लिए नया परीक्षा कैलेंडर भी जारी करना
होगा। क्योंकि 12 जुलाई को जारी 2018-19 के कैलेंडर के
अनुसार किसी परीक्षा
में ऑनलाइन आवेदन हो पाए, किसी में प्रक्रिया रोक दी गई, जबकि आवेदन शुरू
होने और अंतिम रूप से स्वीकार होने की तारीख भी तय थी। हालांकि ऑनलाइन
परीक्षा कराने वाली एजेंसी पर आए संकट को पहले ही भांप लिया गया था जिससे
परीक्षा की तारीखें एसएससी ने घोषित ही नहीं की थीं।1एसएससी ने 2018-19 के
लिए जारी कैलेंडर में सीजीएल परीक्षा 2018 केंद्रीय पुलिस बल में सिपाही
(जीडी) 2018, चयन पदों के लिए परीक्षा 2018, अधीनस्थ कार्यालयों में
कंबाइंड जूनियर हंिदूी ट्रांसलेटर और हंिदूी प्राध्यापक, स्टेनोग्राफर
ग्रेड सी और डी, एमटीएस (गैर तकनीकी), जूनियर इंजीनियर, संयुक्त माध्यमिक
स्तरीय परीक्षा और दिल्ली पुलिस में दारोगा के पदों पर भर्ती जुलाई में ही
घोषित करते हुए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इनमें जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक
अलग-अलग परीक्षाओं के आवेदन मांगे गए थे। एसएससी ने कंबाइंड जूनियर हंिदूी
ट्रांसलेटर और हंिदूी प्राध्यापक पेपर द्वितीय, सीजीएल टियर टू और दिल्ली
पुलिस में दारोगा की सिर्फ भर्ती ही घोषित की थी, आवेदन की तारीख नहीं दी।
यह सभी परीक्षाएं तब ही संभव हो पाएंगी जब तक ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली
एजेंसी अंतिम रूप से फाइनल न हो जाए। इस साल दिसंबर तक इसकी संभावना कम है।
यानि परीक्षाएं 2019 में ही संभावित हैं और ऐसे में अपने अभ्यर्थियों को
परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की जिम्मेदारी के नाते एसएससी की
ओर से शेड्यूल का नया कैलेंडर इसी साल अंत तक जारी करने के कयास लगाए जा
रहे हैं।
primary ka master | primarykamaster | updatemart | basic shiksha news |
updatemarts | uptet | basic shiksha | primary ka master.com | primery ka
master | basic news | up praimary ka master | basic shiksha |update
uptet | updatemarts |uptet.mart | upupdatemarts
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें