Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, 15 लाख कर्मचारियों को पहली जुलाई से नौ फीसद की दर से महंगाई भत्ता (डीए)

लखनऊ : राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर सूबे के 15 लाख राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को पहली जुलाई से नौ फीसद की दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने का निर्णय किया है। इनमें से 14.2 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 27-18 के लिए 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने का भी फैसला किया है।
कर्मचारियों को अभी तक सात फीसद की दर से डीए मिल रहा था जिसे पहली जुलाई से बढ़ाकर नौ प्रतिशत किया गया है। हालांकि बढ़े हुए डीए के नकद भुगतान के लिए कर्मचारियों को दिसंबर तक इंतजार करना होगा। बढ़ी दर से डीए और बोनस देने के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग ने इस बारे में शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिए हैं।

बढ़ी दर से डीए का लाभ पाने वालों में राज्य सरकार, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के सभी नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों शामिल हैं। कर्मचारियों को पहली जुलाई से अक्टूबर तक दिया जाने वाला बढ़े डीए का एरियर उनके भविष्य निधि खाते (जीपीएफ) में जमा होगा जबकि संशोधित दर पर नवंबर में दिये जाने वाले डीए का पहली दिसंबर को नकद भुगतान होगा। जो धनराशि जीपीएफ में जाएगी उसे पहली नवंबर से जीपीएफ में जमा माना जाएगा। उस पर पहली नवंबर से भविष्य निधि पर लागू दर से ब्याज दिया जाएगा। भविष्य निधि खाते में जमा की गई धनराशि अक्टूबर, 29 तक संबंधित कर्मचारी के खाते में जमा रहेगी और इसे उस तारीख से पहले निकाला नहीं जा सकेगा।

जीपीएफ खाता नहीं तो पीपीएफ या एनएससी में जाएगी डीए की रकम : ऐसे अधिकारी या कर्मचारी जिनका जीपीएफ खाता नहीं खुला है, उनके बढ़े डीए का एरियर उनके पीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा या उन्हें राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) के रूप में दिया जाएगा। जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की सेवाएं इस शासनादेश के जारी होने की तारीख से पहले खत्म हो गई हों या जो पहली जुलाई से लेकर शासनादेश जारी होने की तारीख तक सेवानिवृत्त हुए हों या छह महीने के अंदर रिटायर होने वाले हों, उनको डीए के बकाये की पूरी धनराशि का नगद भुगतान किया जाएगा।

वहीं, छठवें वेतनमान के तहत वेतन पा रहे राज्य कर्मचारियों को पहली जुलाई से उनके मूल वेतन के 148 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।अक्टूबर तक डीए का एरियर जीपीएफ खाते में होगा जमादिसंबर को नवंबर के डीए का नगद भुगतानफीसद रकम बोनस की नकद मिलेगी, 75 प्रतिशत जीपीएफ मेंरुपये होगा हर कर्मचारी को बोनस का नकद भुगतान
इन्हें मिलेगा बढ़ा डीए
संख्या कर्मचारी/शिक्षक18.52 लाख शिक्षक15.5 लाख शिक्षक
एक लाख शिक्षणोत्तर कर्मचारी
इन्हें मिलेगा बोनस
संख्या कर्मचारी/शिक्षक
आठ लाख अराजपत्रित राज्यकर्मचारी
पांच लाख शिक्षक 1एक लाख शिक्षणोत्तर कर्मचारी 120 हजार दैनिक वेतनभोगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news