उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी का प्रवेशपत्र बुधवार अपरान्ह से
डाउनलोड होना शुरू हो गया है। पहले दिन वेबसाइट दुरुस्त रही इसीलिए चंद
घंटों में ही करीब एक लाख अभ्यर्थियों ने प्रवेशपत्र निकाल लिए हैं।
परीक्षा 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में 2153 केंद्रों पर
होगी।
1परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि
एनआइसी ने प्रवेशपत्र वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/ पर अपलोड
किया, जो बुधवार दोपहर बाद से डाउनलोड हो रहा है। अभ्यर्थियों को अन्य किसी
माध्यम से प्रवेशपत्र भेजा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि टीईटी के
प्राथमिक स्तर के लिए 11 लाख 70 हजार 786 अभ्यर्थी हैं इनके लिए प्रदेश के
सभी जिलों में 2070 परीक्षा केंद्र तय हुए हैं। उच्च प्राथमिक की परीक्षा
में छह लाख 12 हजार 930 अभ्यर्थी हैं, जो 1051 केंद्रों पर इम्तिहान देंगे।
दोनों में मिलाकर 17 लाख 83 हजार 716 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज में
प्राथमिक में 133 व उच्च प्राथमिक के लिए 58 केंद्र तय किए गए हैं। सचिव
ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाते समय प्रवेशपत्र के साथ ही
ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र, प्रशिक्षण योग्यता के
प्रमाणपत्र या फिर किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति साथ
लाना अनिवार्य है। 1निरस्त आवेदन की सूची भी वेबसाइट पर1सचिव ने बताया कि
यदि अभ्यर्थी के पास प्रशिक्षण योग्यता के मूल अंकपत्र उपलब्ध न हो तो
संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार या फिर प्रशिक्षण संस्था के सक्षम
अधिकारी की ओर से प्रमाणित इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रति प्रस्तुत
करने पर ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके बिना केंद्र
में प्रवेश की अनुमति नहीं है। जिन के आवेदन निरस्त हैं उनकी सूची भी
वेबसाइट पर है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें