Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 5,926 पदों पर भर्ती.. देखिए

नई दिल्ली। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिकॉर्ड 5926 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भर्तियों पर सीधे नजर रखे हुए हैं।

मंत्रालय के निर्देश पर यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को छह माह में शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ चल रही जांच के चलते यहां नियुक्तियों पर रोक लगाई गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े करीब 6700 पदों में से 5926 पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं। ये केंद्रीय विश्वविद्यालयों की ओर से एक साथ की जा रही नियुक्तियों के मामले में एक रिकॉर्ड है।

अधिकारी ने कहा कि हम अगले 100 दिन में इनमें से आधे पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। शेष नियुक्तियां भी अगले छह माह में पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

UPTET news