Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एलटी ग्रेड 2018: चयनितों की नियुक्ति जल्द, दो विषयों के रिजल्ट अटके

प्रयागराज : लंबी कवायद के बाद उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के चयनितों की फाइल शिक्षा निदेशालय भेजा है।
आयोग ने 15 में से 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया है। घोषित सभी विषयों की फाइल निदेशालय भेजी गई है। इससे नियुक्ति की आस में बैठे चयनितों का इंतजार जल्द खत्म होगा है। लेकिन, हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय के रिजल्ट का मामला अभी लटका है।


पेपर लीक प्रकरण में फंसे दोनों विषयों का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ। लॉकडाउन खत्म होते ही दोनों विषयों के अभ्यर्थी आयोग के गेट पर बेमियादी प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड 2018 के तहत 15 विषयों में 10768 पदों की भर्ती निकाली थी। आयोग ने 29 जुलाई 2018 को 15 विषयों की लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा के दिन वाराणसी में हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर लीक हो गया। इससे दोनों विषयों का रिजल्ट रुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news