उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बेसिक विद्यालयों में खाली शिक्षक पदों का विवरण जुटाने और नवीन पद सृजन की जरूरतों की तलाश के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी कि कमेटी जल्द से जल्द 15 दिन में बेसिक स्कूलों में रिक्त पदों का ब्यौरा दे लेकिन 2 माह होने वाला है,अभी तक अधिकारी रिपोर्ट देने में असमर्थ रहे हैं।
चेयरमैन, राजस्व परिषद की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में सचिव, बेसिक शिक्षा और सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद बतौर सदस्य शामिल हैं तब भी अभी तक रिक्त पदों का आंकड़ा नही मिल पाया है।उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के लाखों पद रिक्त होने के कारण अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार ये मांग की जा रही है कि नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द से जल्द जारी हो।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार जब 2017 में बनी थी उस समय कुल प्राथमिक विद्यालय की संख्या 113249 थी एवं उस समय प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षक 399273 थे, 2017 में उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद 5.65 लाख थे। उस समय उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 165727 पद खाली थे। 2017 से लेकर अब तक कम से कम लगभग 75000 प्राथमिक शिक्षक रिटायर हो चुके हैं, 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कोई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ है,137000 शिक्षामित्रों का जो समायोजन रद्द हुआ यानी वह पहले अध्यापक थे उसी को सरकार 2 पार्ट में भर्ती को करवा पाई है।प्रदेश में शिक्षकों का बहुत ही ज्यादा अभाव है। कई स्कूल उत्तर प्रदेश में ऐसे हैं जो शिक्षक विहीन हैं। रसोईया तक छात्रों को विद्यालय में पढ़ा रहीं हैं, 2021 में प्राथमिक विद्यालयों में 1.80 करोड़ छात्रों ने एडमिशन लिया। युवा बेरोजगार मंच के संस्थापक राकेश पाण्डेय उर्फ बंटी पाण्डेय नें आरटीआई के डाटा का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। टेट सीटेट पास अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख के ऊपर है जो शिक्षित होते हुए बेरोजगार हैं सरकार को जल्द से जल्द 97 हजार पदों पर विज्ञापन जारी करना चाहिए। सरकार विज्ञापन जारी करने में विलंब कर रही है, बंटी पाण्डेय ने बताया कि अब अगर जल्द से जल्द विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो बड़े स्तर का आंदोलन लखनऊ में होगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें