Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षिका ने मनचले से परेशान होकर स्कूल छोड़ा, घर पहुंचकर की छेड़छाड़

 बागपत। नगर निवासी एक शिक्षिका ने मनचले द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया। इसके बाद भी मनचला नहीं माना। उसने घर में पहुंचकर शिक्षिका से छेड़छाड़ की। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की है।


नगर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षिका थी। एक युवक उसे स्कूल में जाते-आते परेशान करता था। इस बारे में पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इस कारण उसे स्कूल छोड़ना पड़ा। आरोप है कि वह रविवार सुबह घर पर थी। युवक अपने कई साथियों के साथ मकान में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी बहन छत से नीचे पहुंची तो उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसने पड़ोसियों को बुलाया तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। उसने धमकी दी कि पूरा परिवार दहशत में आया हुआ है। युवती ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news