Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

CTET Exam 2021: UPTET में बड़ी चूक होने के बाद सीटेट उम्मीदवारों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी, उठाए जा सकते हैं ये सख्त नियम

 केंद्रीय स्तर पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के जरिए प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित किया जाने वाला सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (सीटीईटी) की तारीखों का ऐलान हो चुका

है। इस पात्रता परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। सीबीएसई द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में जारी किये जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए 19 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए थे। इस एग्जाम में लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।



दो पालियों में होगा 2 तरह के पेपर का आयोजन CTET-2021 परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक दो पालियों में कराई जानी है। इसकी पहली पाली की शुरुआत सुबह 9.30 बजे हो जाएगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई 20 भाषाओं में सीटीईटी आयोजित करेगा। परीक्षा के अंतर्गत 2 तरह के पेपर का आयोजन किया जाना है। पेपर-I का आयोजन उनके लिए होता है जो कैंडिडेट्स कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के इच्छुक हैं जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीटेट पेपर-II में भाग लेना व उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है। सीबीएसई सीटीईटी इनफॉर्मेशन बुलेटिन 2021 के अनुसार सीटीईटी 2021 का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा पास करने वाले युवाओं का सीटीईटी सर्टिफिकेट हमेशा के लिए वैलिड कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam 2021) का प्रश्नपत्र लीक हो जाने के बाद प्रशासन को यह एग्जाम रद्द करना पड़ गया है। ऐसे में16 दिसंबर से शुरू होने वाली सीटीईटी में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को कड़ी निगरानी में परीक्षा देनी होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय पात्रता परीक्षा को आयोजित की जाने वाली एजेंसी को भी सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त आंतरिक जांच एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news