Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राज्यकर विभाग में लिपिक संवर्ग में बंपर भर्ती की तैयारी, इन पदों पर होनी है भर्ती

 लखनऊ। राज्यकर विभाग में लिपिक संवर्ग में कर्मचारियों की बंपर भर्ती की तैयारी है। इसके लिए विभाग मौजूदा और 30 जून 2023 तक इस संवर्ग के रिक्त होने वाले सभी पदों का ब्योरा तैयार कर रहा है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर (स्थापना) ने सभी जोन के अपर आयुक्तों को एक सप्ताह में रिक्त पदों की सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चालकों के पदों का भी ब्योरा भेजने को कहा गया है।





दरअसल, प्रदेश में जीएसटी लागू होने के बाद विभागीय कामकाज का दायरा काफी बढ़ गया है। इससे लिपिकीय संवर्ग समेत अन्य अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है। पहले से भी विभाग में लिपिकीय संवर्ग के 245 से अधिक पद रिक्त हैं।

पिछले दिनों इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में कर्मचारियों की कमी से होने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई थी। बैठक में सहमति बनी थी कि मौजूदा चयन वर्ष ( 2022-23 ) के अलावा अगले चयन वर्ष ( 2023-24 ) में रिक्त होने वाले पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इस आधार पर यह कवायद तेज हुई है।


इन पदों पर होनी है भर्ती

जिन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने की तैयारी है उनमें लिपिकीय संवर्ग के वैयक्तिक सहायक ग्रेड 1 व 2, आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए व बी और वाहन चालकों के विशेष ग्रेड व 1, 2, 3 व 4 ग्रेड के पद भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जोनवार रिक्त होने वाले पदों की सूचना मिलने के बाद जल्द ही सीधी भर्ती वाले पदों के लिए अधियाचन भेज दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news