Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सीसीटीवी की निगरानी में होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

 मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग कहा, दागी स्कूलों को न बनाया जाए परीक्षा केंद्र


लखनऊ,  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी में होगी। दागी स्कूलों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा मानक निर्धारित करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची सभी जिलों को भेज दी गई है।


उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप इसकी ग्रेडिंग कर सूची सात जनवरी तक बोर्ड को उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में परीक्षा, हॉल, मेन गेट व अन्य महत्वपूर्ण स्थान सीसीटीवी कैमरे से युक्त होने चाहिए।

मुख्य सचिव ने बुधवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग में कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सिपाहियों की भर्ती होना ऐतिहासिक है। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news