Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मुझको राणा जी माफ करना....थाने में ही महिला डेस्क के सामने पुलिस वालों का अश्लील डांस, VIDEO हो रहा वायरल

 बदायूं में फैजलगंज बेहटा थाने के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में पुरुष पुलिस वाले और कुछ बाहरी लोग महिला हेल्प डेस्क के सामने ही अश्लील डांस कर रहे हैं।

वीडियो नए साल के जश्न का बताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि डांस के दौरान ही शराब के जाम भी छलके। रात भर बाहरी लोगों ने थाने के अंदर ही उत्पात मचाया है। कुछ लोगों ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट करने के बाद बदायूं पुलिस के टैग किया है। इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच बैठा दी है।




बताया जाता है कि मामला फैजगंज बेहटा थाने से जुड़ा है। नए साल की पूर्व संध्या पर कुछ पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में समारोह का आयोजन किया था। जिसमें अपने परिचित और क्षेत्र के कुछेक संभ्रांत लोगों को बुलाया गया था। जश्न मनाने के लिये थाने में ही डीजे और भोजन का प्रबंध किया गया था। जहां रात ढलते ही पुलिसकर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी हेल्प डेस्क की छत पर नजर आईं। शायद वह इनका अश्लील डांस देखकर डेस्क छोड़कर ऊपर चली गई थीं।


पुलिस वालों के महिला हेल्प डेस्क के सामने ही अश्लील डांस करते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में राणा जी माफ करने का गाना बज रहा है। एक पुलिसकर्मी चुनरी लेकर मुंह ढंक रहा है और महिला बना हुआ है। एक अन्य पुलिसकर्मी उसके साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है।

समारोह में ही शामिल कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। महिला डेस्क के सामने ही इस तरह की हरकतों का हर कोई अब गलत बता रहा है। एसओ ने बताया कि थाने में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं था। थाने में पुलिसकर्मियों ने भोजन आदि की व्यवस्था की थी। पुलिस कर्मियों पर लगाये आरोप निराधार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news