69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लंबे समय से लगातार आंदोलनरत हैं। बृहस्पतिवार को दीपावली के अवसर पर इन अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन धरना स्थल में रंगोली बनाकर व दीप जलाकर दीपावली मनाई।
यह अभ्यर्थी पिछले 4 वर्षों से धरना स्थल ईको गार्डन में ही दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्यौहार मनाते हैं। इन अभ्यर्थियों कहना है कि जब तक इन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
- पुरानी पेंशन की मांग पर अड़े शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 575 परिषदीय शिक्षकों का मांगा ब्योरा
- शिक्षा विभाग में ज्यादातर प्रमुख पदों पर अफसर दोहरे चार्ज के बोझ तले दबे
- सावधान ! स्कूल में देर से आना व जल्दी जाना शिक्षकों को अब पड़ेगा भारी, अब यह होगी निगरानी की व्यवस्था
- आगामी नैट (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) और नैस (नेशनल एचीवमेंट सर्वे) की ओएमआर अभ्यास की देनी होगी प्रगति रिपोर्ट
- अभ्यर्थी अब तीन से चार बार ही दे सकेंगे नीट-यूजी
- यूपीपीएससी की परीक्षाओं के लिए 18.76 लाख अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन
- समर्थ पोर्टल पर पुराने छात्रों को भी अपडेट करनी होगी प्रोफाइल
- समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों में संविदा पर रखें जाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक
- केपी ट्रेनिंगः तीन वर्षीय बीएड एमएड शुरू करने की तैयारी
- मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति न बताने से दीपावली पर 34,459 कर्मियों का रुका वेतन
- डीएलएड संस्थान की संबद्धता लेने के लिए कई ने लगाए थे फर्जी अभिलेख
- बढ़ते साइबर हमलों से विशेषज्ञ चिंतित मजबूत सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता
- फर्जी एसएमएस रोकने के नियम एक दिसंबर से लागू होंगे
- जिले के अंदर समायोजन को चार तक मांगी सूचना
- एडेड प्राइमरी-जूनियर शिक्षकों को पुरानी पेंशन
- आरोप तय किए बिना अंतरिम गुजारा भत्ता नहीं कोर्ट
- विधानसभा उपचुनाव 2024 वाले दिन संबंधित जनपद में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखें शासनादेश
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से इसी ईको गार्डन में होली, दीपावली रक्षाबंधन, मकर संक्रांति आदि पर्व मनाते आ रहे हैं। यह केवल सरकार की नाकामी की वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को करना पड़ रहा है।
अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हर न्यायिक स्तर से जीत मिलने के बाद भी खानाबदोश की जिंदगी जी रहे हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से लेकर हाईकोर्ट डबल बेंच तक ने न्याय देते हुए सरकार को सुझाव दिया कि वह 69000 शिक्षक भर्ती में हुई विसंगति का सुधार करते हुए नई सूची बनाकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे।
किंतु सरकार अपनी है हठधर्मिता पर अड़ी हुई है, जिसके कारण हम अभ्यर्थी कई साल से सड़क पर दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। साथ ही अपने परिवार से दूर इस तरह त्यौहार मनाने के लिए मजबूर हैं।

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق