Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

परिषदीय स्कूलों में 27 जनवरी से होगा निपुण आकलन

 लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का निपुण आकलन 27 जनवरी से शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। आकलन एप के माध्यम से ऑनलाइन होगा जो फरवरी तक पूरा किया जाएगा.


डीएलएड प्रशिक्षु निपुण आकलन में कक्षा 1 व 2 के बच्चों की भाषा व गणित की दक्षता परखेंगे। इसमें अगर कक्षा 1 के बच्चे 20 रुपये तक के नोट और सिक्कों की पहचान कर सकेंगे तो उनको निपुण माना जाएगा। कक्षा 2 के बच्चे 100 रुपये तक की नोट की पहचान करने में सक्षम होंगे तो उन्हें निपुण माना जाएगा। इसी तरह भाषा में शब्दों की पहचान, शब्दों को मिलाकर पढ़ने की क्षमता भी आंकी जाएगी। इसका मकसद बच्चों में पढ़ाई के साथ सामाजिक समझ विकसित करना है। इसके लिए एप में भी व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने सभी प्राचार्य डायट, बीएसए, बीईओ को ई मेल से सूची भेजकर विद्यालयों का डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा 27 जनवरी से आकलन शुरू कराने का निर्देश दिया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया है कि आकलन के बाद प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाए। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। आकलन के बाद जिलों में निपुण सम्मान दिवस का आयोजन किया जाए। इसमें सभी निपुण विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए भी हर जिले को 50 हजार रुपये दिए गए हैं। बता दें, प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक विद्यालयों में से 45 हजार से ज्यादा विद्यालय निपुण घोषित हो चुके हैं। इस बार सभी विद्यालयों का निपुण आकलन कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news