Advertisement

🏫 बरेली में शिक्षकविहीन और एकल परिषदीय विद्यालयों में हुई नियमित शिक्षक तैनाती

 बरेली। जिले के नौ शिक्षकविहीन परिषदीय विद्यालयों में अब नियमित अध्यापकों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा 64 एकल शिक्षक विद्यालयों में समायोजन कर शिक्षकों की नियमित नियुक्ति सुनिश्चित की गई।

यू-डायस पोर्टल (UDISE) के अनुसार अब जनपद में कोई भी विद्यालय शिक्षकविहीन या एकल नहीं बचा है।


📌 प्राथमिक विद्यालयों में समायोजन का विवरण

  • ग्रामीण क्षेत्र में कुल 32 प्राथमिक विद्यालय एकल पाए गए थे।

  • मानक से अधिक कार्यरत शिक्षकों की पहचान में 191 सहायक अध्यापक सरप्लस पाए गए।

  • 32 सहायक अध्यापकों का समायोजन एकल प्राथमिक विद्यालयों में वरिष्ठता और विषयवार मानक के आधार पर किया गया।


📌 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती

  • 9 उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षकविहीन और 32 उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल पाए गए।

  • मानक से अधिक कार्यरत 124 सहायक अध्यापक सरप्लस पाए गए।

  • 50 सहायक अध्यापकों का समायोजन शिक्षकविहीन और एकल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया।


🗓️ समायोजन प्रक्रिया

  • समायोजन 3.0 को लेकर बीएसए कार्यालय के सभागार में सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी तीन दिनों तक जुटे रहे।

  • बुधवार देर शाम फाइनल समायोजन सूची जारी की गई।

  • बड़ी संख्या में शिक्षक समायोजन कराने के लिए बीएसए कार्यालय पहुंचे।

  • अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिए थे कि 31 दिसंबर तक शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षक विद्यालयों में सभी शिक्षक तैनात किए जाएं।

UPTET news