Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

जांच के दायरे में 15 सहायक अध्यापक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

जांच के दायरे में 15 सहायक अध्यापक
मैनपुरी: वर्ष 2011 में बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक बनने वाले शिक्षामित्रों की पात्रता की जांच शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिले में शिक्षामित्र से शिक्षक बने 15 सहायक अध्यापकों का डाटा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बीएसए को पत्र लिखकर यह पूछा है कि शिक्षामित्र से शिक्षक बनाए गए 15 सहायक अध्यापकों को किस बीएसए ने नियुक्ति पत्र जारी किया था। शिक्षामित्र किस विद्यालय में कार्यरत थे और उन्हें किस विकास खंड में शिक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के समय क्या वह शिक्षक बनने की पात्रता रखते थे।
फिलहाल ये 15 शिक्षामित्र से शिक्षक बने सहायक अध्यापक जांच के घेरे में आ गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षामित्र से शिक्षक बने 15 सहायक अध्यापकों का पूरा डाटा मांगा है। जिसे शीघ्र ही भेज दिया जाएगा।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news