Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तैयार होने लगी शिक्षक भर्ती की चौथी सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

तैयार होने लगी शिक्षक भर्ती की चौथी सूची
छिबरामऊ, संवाद सहयोगी : प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों के चयन के लिए चौथी सूची तैयार होने लगी है। अब तक जनपद कन्नौज में 82 पद रिक्त हैं, जिस पर चयनित लोगों ने जॉइनिंग नहीं ली है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर प्रदेश में चल रही 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अब चौथी सूची जारी होनी है। जनपद कन्नौज में इस भर्ती के तहत 400 पद थे, इसमें तीन बार सूची जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक 82 सीटें रिक्त रह गई है। सूची में शामिल कुछ लोगों ने अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं लिए हैं, जिसके चलते अब चौथी बार सूची जारी करनी पड़ रही है। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ता सुनील चतुर्वेदी व शिक्षक बृजेश राठौर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 82 सीटों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में जुटे हुए थे। इस सीटों पर टीईटी मेरिट व आयु के अनुसार अभ्यर्थियों को शामिल किया जाना है। प्रवक्ता सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सूची तैयार करनी शुरू कर दी गयी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और उसे एनआईसी को सौंप दिया जाएगा।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news