Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

जनपद आवंटन के इंतजार में आवेदक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News


मैनपुरी (भोगांव) : शासन स्तर पर पहले से ही लेटलतीफी का शिकार हो चुकी बीटीसी चयन प्रक्रिया 2013 में निजी कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए शुरू की गई कार्रवाई की रफ्तार एक बार फिर थम गई है।
आवेदकों से 10 मनपसंद जिलों के विकल्प लेने के बाद जनपद आवंटन का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। लगातार इंतजार के चलते परेशान आवेदक हर रोज डायट पर पहुंचकर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यहां से निराशा ही हाथ लग रही है। फिलहाल आवेदकों को अगले 10 दिनों तक जनपद आवंटन होने की संभावना न के बराबर ही है।

बीटीसी चयन प्रक्रिया 2013 में अब तक प्रवेश का काम पूरा नहीं हो पाया है। प्रदेश भर के निजी कॉलेजों के लिए आवंटित सीटों का बड़ा भाग अब तक खाली पड़ा हुआ है। कुछ यही हाल जनपद के 10 निजी कॉलेजों का भी है। इन कॉलेजों में भी अबतक लगभग 120 सीटें खाली पड़ी हुई हैं और इन सीटों को भरने के लिए शासन ने विगत वर्ष दूसरे चरण की काउंसिलिंग में आवेदकों को मौका दिया था। काउंसिलिंग के बाद विगत फरवरी में शासन ने आवेदकों को विशेष कोड आवंटित कर 10 मनपसंद जिलों का विकल्प मांगा था। ऑनलाइन 10 जनपदों का विकल्प भरने के बाद आवेदकों को शासन द्वारा कट ऑफ मेरिट सूची में आने पर किसी एक जनपद में प्रवेश के लिए हरी झंडी दी जानी है। लेकिन पिछले 20 दिनों से जनपद भरने के बाद इस निर्णय के इंतजार में बैठे आवेदक फिलहाल मायूस है और उन्हें शासन द्वारा किसी एक जिले में प्रवेश के लिए हरी झंडी नहीं दी जा सकी है। आवेदकों को हर रोज इस संबंध में शासन के निर्णय का इंतजार है। लेकिन फिलहाल उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। जनपद आवंटन को लेकर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद कार्यालय से फिलहाल कोई सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। परेशान आवेदक आए दिन डायट पर पहुंचकर इस संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आरएस बघेल ने बताया कि जनपद आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने में 10 दिनों का समय लग सकता है। इसके बाद ही शासन द्वारा कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद आवंटन उन्हीं आवेदकों को किया जाएगा जो कट ऑफ मेरिट सूची के दायरे में आएंगे।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news