Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

टीईटी धारकों ने शिक्षक बनने के लिए लगाई लाइन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

टीईटी धारकों ने शिक्षक बनने के लिए लगाई लाइन
हरदोई, जागरण संवाददाता : प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की पांचवी काउंसिलिंग में टीईटी धारकों की खूब भीड़ उमड़ी। टीइटी धारकों की भीड़ से डायट में गहमा गहमी का माहौल रहा।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए पांचवी काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान टीईटी धारक काफी संख्या में पहुंचे। महिला सामान्य वर्ग कला की काउंसिलिंग के कारण गहमा गहमी का माहौल रहा। डायट में काउंसिलिंग के लिए कई काउंटर बनाए गए थे। काउंसिलिंग में टीईटी धारकों के अधिक संख्या में आने से लंबी-लंबी लाइने लगवानी पड़ी। व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक काउंसिलिंग चलती रही।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news