Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

29,334 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षकों की नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी
राज्य मुख्यालय प्रमुख संवाददाता प्रदेश के सरकारी जूनियर स्कूलों को जल्द ही विज्ञान व गणित के शिक्षक मिलेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट से रोक हटने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारियों में लग गया है। 29,334 जूनियर शिक्षक भर्ती में फिलहाल अब कोई रोक नहीं है।हालांकि, अभी प्रोफेशनल डिग्री वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल करने को लेकर हाईकोर्ट में मामला चल रहा है।

इसमें हाईकोर्ट ने नियुक्ति में रोक नहीं लगाई है और 27 अप्रैल को इसकी तारीख लगी है। पहले विभाग ने प्रोफेशनल डिग्री वालों को भर्ती से बाहर कर दिया था लेकिन बाद में हाईकोर्ट के दखल के बाद इन्हें शामिल किया गया। इस याचिका में प्रोफेशलन डिग्री वाले अभ्यर्थियों के अंतिम चयन पर रोक लगी है। ये 29,334 अभ्यर्थी प्रदेश के लगभग 58 हजार स्कूलों में गणित व विज्ञान के शिक्षक बनेंगे।
 
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news