Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

समायोजन पर मांगा गया ब्योरा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षामित्रों के समायोजन पर मांगा गया ब्योरा
राज्य मुख्यालय प्रमुख संवाददातापूर्वाचल के जिलों में रिक्तियां ज्यादा हैं जबकि लखनऊ, गाजियाबाद समेत बड़े शहरों में रिक्तियां कम। लिहाजा इन जिलों में शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर ज्यादा दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को हुई बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने ये तथ्य सामने रख कर समाधान मांगा।

लगभग 91 हजार शिक्षामित्रों को दूसरे बैच में सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाना है। बेसिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में बीएसए को निर्देश दिए गए कि हर जिला अपने यहां की रिक्तियों, समायोजित और बच रहे शिक्षामित्रों की संख्या और पदोन्नत के बाद रिक्त हो रहे पदों की संख्या का ब्यौरा जल्द निदेशालय भेजें।पहले इस पर सहमति बन गई थी कि अतिरिक्त हो रहे शिक्षामित्रों को उन जिलों में पोस्टिंग दे दी जाए जहां रिक्तियां ज्यादा हैं पर ऐसा करने में दिक्कत आएगी क्योंकि शिक्षक जिला काडर का पद है और एक जिले से दूसरे जिले में तबादला मुख्यमंत्री स्तर से होता है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news